फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल को चीन की तरफ से 56 अरब नेपाली रुपये की मदद, दोनो देशों के बीच 18 समझौते

Sun, 13 Oct 2019 07:42 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शी जिनपिंग नेपाल में - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रविवार को नेपाल पहुंचे। नेपाल में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात की।  इसके बाद दोनो देशों के बीच 18 समझौते हुए। चीनी राष्ट्रपति ने नेपाल के विकास कार्यक्रमों के लिए 56 अरब नेपाली रुपये की सहायता देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


उन्होंने काठमांडू को तातोपानी ट्रांजिट प्वाइंट से जोड़ने वाले अर्निको राजमार्ग को दुरुस्त करने का भी वादा किया।  यह राजमार्ग 2015 के भूकंप के बाद बंद है। इसके साथ ही चीन केरुंग-काठमांडू टनल रोड के निर्माण में भी मदद करेगा। बता दें कि जिनपिंग 23 साल में नेपाल का दौरा करने वाले चीन के पहले राष्ट्र प्रमुख हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें