फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना से कहा- युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार रहें

Tue, 05 Jan 2021 09:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

चीन में सशस्त्र बलों की शक्तियों का विस्तार करने वाले नए संशोधित कानून के इस साल से प्रभाव में आने के बीच राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने सेना से अपने युद्ध कौशल को और तराशने एवं बिल्कुल चौकस रहने के लिए प्रशिक्षण को और अधिक मजबूत करने को कहा है। उन्होंने अपनी सेना से किसी भी तरह के युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा।

विज्ञापन


मीडिया के अनुसार केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के साथ साथ सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के प्रमुख शी (67) ने 2021 के लिए आयोग के पहले आदेश पर दस्तखत किए जिसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रशिक्षण में प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया गया है। बता दें कि सीएमसी 20 लाख सैन्यकर्मियों की सेना का हाईकमान है।

जिनपिंग के आदेश के अनुसार सीसीपी सेना के प्रशिक्षण पर अपना मार्गदर्शन बढ़ाएगी तथा सेना से अपनी लड़ाकू तैयारी सुधारने एवं अपने प्रशिक्षण तंत्र में सुधार जारी रखने पर ध्यान देने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन


सेना सैनिकों और अधिकारियों को असली युद्ध परिदृश्य में प्रशिक्षित करे
जिनपिंग ने अपने आदेश में आगे कहा कि सेना अपने अधिकारियों एंव सैनिकों को असली युद्ध परिदृश्य में प्रशिक्षित करे, युद्ध एवं सैन्य अभियानों के बारे में शोध पर अधिक ध्यान दे, अभ्यास की मारकता बढाए, आपात स्थिति संबंधी अभ्यास अधिक करे, हाईअलर्ट रहे ताकि सैनिक किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए सदैव तैयार रहे।

उसमें कहा गया है कि संयुक्त अभियानों के लिए प्रशिक्षण एवं अभ्यास को प्राथमिकता दिया जाए तथा सेना समेकित संयुक्त लड़ाकू क्षमता निखारने के लिए अंतरसेवा प्रशिक्षण को तेज करना चाहिए। यह साल 2021 चौथा लगातार वर्ष है जब शी ने केंद्रीय सैन्य कमीशन की ओर से साल के पहले निर्देश के तौर पर सेना के लिए प्रशिक्षण आदेश जारी किया है।

यह संशोधित राष्ट्रीय रक्षा कानून इस साल एक जनवरी से प्रभाव में आया है जिसमें घरेलू और विदेशों में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सैन्य एवं असैन्य संसाधनों को लगाने के लिए शी की अगुवाई में सशस्त्र बलों की शक्ति का विस्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें