फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: ताइवान के आसपास चीन ने एक माह में दूसरी बार किया युद्धाभ्यास, ड्रैगन के मंसूबों से गहरा रहा शक

Mon, 09 Jan 2023 08:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि उसकी पूर्वी थिएटर कमांड ने ताइवान की खाड़ी में साझा अभ्यास किया। इसमें युद्ध की तैयारी, गश्त व  लड़ाई का अभ्यास किया गया। ये अभ्यास हवाई और समुद्री इलाकों में किया गया।  

विज्ञापन
ताइवान के आसपास चीन का एक माह में दूसरी बार युद्धाभ्यास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान को लेकर चीन के इरादे ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को चीनी सेना ने ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर युद्धाभ्यास किया। ड्रैगन ने रविवार को एक माह दूसरी बार हवाई व नौसैनिक हमलों का परीक्षण किया। 

विज्ञापन

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि उसकी पूर्वी थिएटर कमांड ने ताइवान की खाड़ी में साझा अभ्यास किया। इसमें युद्ध की तैयारी, गश्त व असल लड़ाई का अभ्यास किया गया। ये अभ्यास हवाई और समुद्री इलाकों में किया गया।  
पीएलए ने बयान जारी कर कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य देश की सेना की साझा क्षमताओं का परीक्षण करना और बाहरी ताकतों और ताइवान की आजादी का समर्थन करने वाली ताकतों की भड़काने वाली कार्रवाइयों का पूरी तरह से मुकाबला करने की तैयारी था। 
विज्ञापन

चीन ने पिछले माह के अंत में भी इसी तरह का अभ्यास किया था। तब ताइवान ने कहा था कि 43 चीनी विमानों ने ताइवान खाड़ी  की मध्य रेखा को पार किया। यह इलाका दोनों देशों के बीच एक अनौपचारिक बफर जोन (सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण) है। 

ताइवान को अपना मानता है चीन
चीन के ताजा युद्धाभ्यास को लेकर ताइवान की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। चीन की सरकार ताइवान को अपना क्षेत्र मानती है। स्वायत्त ताइवान को अपने कब्जे में लेने के लिए चीन ने बल प्रयोग में कोई हिचक महसूस नहीं की है। पिछले तीन वर्षों में वह ताइवान के आसपास के समुद्री व और वायु क्षेत्र में वह लगातार सैन्य घुसपैठ कर रहा है।

अमेरिका की पूर्व स्पीकर पेलोसी की यात्रा से भड़का था चीन
इसके पहले पिछले साल अगस्त माह में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन भड़क गया था। उसने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर चीन व अमेरिका को डराने की कोशिश की थी। लोकतांत्रिक ताइवान ने भी जवाबी तैयारी की थी। वह चीन के गलत इरादों का डटकर विरोध करता है और चीन के उस पर दावे को खारिज करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें