फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी घुसपैठ: ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसे चीन के चार विमान, अप्रैल में सातवीं बार की हिमाकत 

Sun, 10 Apr 2022 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

ताइवान ने वायु रक्षा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। अप्रैल महीने में ही यह सातवीं बार है जब चीनी विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में देखे गए हैं। 
विज्ञापन
चीनी लड़ाकू विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में चीन की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। एक बार फिर चीन के चार एयरक्राफ्ट ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखे गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को चीनी विमान शेनयांग जे-11 लड़ाकू जेट, शानक्सी वाई-8, सीएआईसी डब्ल्यूजेड-10 हेलीकॉप्टर व एमआई-17 कार्गो हेलीकॉप्टर को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखा गया। 

विज्ञापन


ये सभी विमान ताइवान के दक्षिणी-पश्चिम सेक्टर में दिखाई दिए। इसके बाद ताइवान की ओर से चीनी विमानों को चेतावनी जारी की गई। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, उसने अपने वायु रक्षा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। ताइवान का कहना है कि, अप्रैल महीने में ही यह सातवीं बार है जब चीनी विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में देखे गए हैं। 

ताइवान पर अपना दावा करता है चीन 
चीन लंबे समय से ताइवान पर अपना दावा करता आया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ताइवान पर चीन ज्यादा आक्रामक हुआ है। कई बार चीनी विमान ताइवान के रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ कर चुके हैं। दरअसल, चीन, ताइवान और अमेरिका के बीच बढ़ रही नजदीकियों से भी चिंतित है। चीन का कहना है  कि, अगर ताइवान और चीन के बीच कोई तीसरा देश आता है तो इसके अंजाम बुरे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें