फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारी की यात्रा के बीच ताइवान के हवाई क्षेत्र में दिखे चीन के लड़ाकू विमान

Fri, 18 Sep 2020 08:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपेई
विज्ञापन
ताइवान में अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी कीथ क्रैच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका के शीर्ष अधिकारी इस समय ताइवान की यात्रा पर हैं। इसी बीच ताइवान के हवाई क्षेत्र में चीन के लड़ाकू विमान देखे गए हैं। चीन ने शुक्रवार को ताइवान स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) के पास वास्तविक युद्ध अभ्यास शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान के हवाई क्षेत्र में चार दिशाओं से चीनी विमान दिखाई दिए।  

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के अंडर सेक्रेटरी कीथ क्रैच तीन दिवसीय उच्च-स्तरीय यात्रा पर गुरुवार को ताइवान पहुंचे थे। चीन की ओर से इस यात्रा को लेकर जवाबी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी और धमकी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अमेरिका ने ताइवान के साथ कूटनीतिक रिश्ते बढ़ाने का फैसला लिया है।


कीथ क्रैच अपनी यात्रा के दौरान ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कीथ दशकों बाद द्वीप का दौरा करने वाले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पहले उच्च स्तरीय अधिकारी हैं। इससे पहले अगस्त में अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजर ताइवान के दौरे पर आए थे। 
विज्ञापन


चीन है नाराज, गंभीर नुकसान की चेतावनी
अमेरिका की ताइवान के साथ वार्ता को लेकर चीन खासा नाराज है। चीन ने अमेरिका को आगाह किया है कि यदि वह इस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को गंभीर नुकसान हो सकता है। चीन ने अमेरिका से ताइवान के साथ सभी आधिकारिक संबंध समाप्त करने की अपील की है।

हाल ही में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यदि अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के संबंधों को गंभीर क्षति पहुंच सकती है और ताइवानी क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें