फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में भी फायदा : कोरोना महामारी के बीच चीन की अर्थव्यवस्था में उछाल

Sat, 17 Apr 2021 06:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बीजिंग।

सार

  • 2021 की पहली तिमाही में गत वर्ष की तुलना में 18.3 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन
चीन का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के चलते जहां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है वहीं चीन ने इस साल की पहली तिमाही में पिछले साल  की तुलना में 18.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

विज्ञापन


चीन के सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में मजबूती दिखाई गई है, लेकिन असामान्य रूप से मजबूत इन आंकड़ों के लिए पिछले साल के कमजोर आंकड़ों को जिम्मेदार माना जा रहा है। 

बता दें कि 2020 की पहली तिमाही में कोरोना के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के कारण चीनी अर्थव्यवस्था 6.8 फीसदी पर सिमट गई थी। लेकिन चीन के जीडीपी में 1992 के बाद से यह सबसे बड़ा उछाल है। एक साल के भीतर मार्च में औद्योगिक उत्पादन 14.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि खुदरा बिक्री में 34.2 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


महामारी की अर्थव्यवस्था पर लगी भारी मार के बावजूद कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के कड़े उपायों और व्यापार को दी गई आपातकालीन राहत से चीन की अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है। हालांकि चीनी अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर कवायद बहुत अच्छी नहीं हैं क्योंकि विश्लेषकों का अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में सरकार की राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहन माप को घटाने के बाद उनमें सुस्ती देखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें