फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर किया कोरोना के टीके का परीक्षण का दावा

Thu, 16 Jul 2020 03:59 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीन-कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना महामारी से रोकथाम के लिए दुनियाभर में दवा बनाने का काम तेजी से चल रहा है, हालांकि अभी तक किसी भी कंपनी को इसमें पूर्ण रूप से सफलता नहीं मिली है। कई सारी अलग-अलग कंपनियां क्लीनिकल ट्रायल के आखिरी चरण में भी पहुंच गई हैं। लेकिन इस बीच चीन की एक सरकारी कंपनी ने दावा किया है कि सरकार के इंसानों पर टीके के परीक्षण की अनुमति देने से पहले ही उसने शीर्ष अधिकारियों सहित अपने कर्मचारियों को इसकी प्रयोगात्मक खुराक दी है।

विज्ञापन


‘साइनोफार्म’ कंपनी की ओर से ऑनलाइन ‘जीतने के लिए मदद करने वाले लोग’ के शीर्षक वाली पोस्ट में उसके कर्मचारियों की एक तस्वीर है और लिखा था, टीका बनाने के ‘पूर्व परीक्षण’ में मदद की।

चाहे इसे वीरतापूर्ण बलिदान के रूप में देखा जाए या अंतरराष्ट्रीय नैतिक मानदंडों का उल्लंघन लेकिन यह दावा एक विशाल दांव को रेखांकित करता है क्योंकि महामारी खत्म करने के लिए टीका बनाने की दौड़ में अमेरिका और ब्रिटेन की कंपनियों के साथ चीन की प्रतिस्पर्धा है। 
विज्ञापन


जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एक वैश्विक जन स्वास्थ्य कानून विशेषज्ञ लॉरेंस गोस्टिन ने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी को चाहिए लेकिन इसे पाना बेहद कठिन है।

कोरोना वायरस का टीका बनाने की दौड़ में चीन ने पहले अपने आप को एक प्रबल दावेदार के तौर पर पेश किया है। दुनियाभर में दो दर्जन टीके मानव परीक्षण के विभिन्न स्तर पर हैं। उनमें से सबसे अधिक आठ चीन के हैं। वहीं ‘साइनोफार्म’ ने भी परीक्षण के अंतिम चरण में होने की घोषणा कर दी है, जिससे उसकी स्थिति और मजबूत होती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें