फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया इतना बोनस कि जानकर आपको होगी जलन

Sun, 03 Feb 2019 01:47 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chinese company bonus
विज्ञापन
कर्मचारी निजी कंपनी का हो या फिर सरकारी बोनस का नाम सुनते ही उसकी आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। चीन की एक निजी कंपनी ने अपने कर्मचारी को इतना बोनस दिया है जिसे जानकार आप यह सोचने लगेंगे कि काश आप भी उस कंपनी के कर्मचारी होते।
विज्ञापन


चीन में कर्मचारियों को स्प्रिंग फेस्टिवल यानी चीन के नववर्ष के मौके पर बोनस देने की परंपरा है। कंपनियां यहां आजकल बोनस देने के नए और अनूठे तरीके अपना रही हैं। इसी कड़ी में जियांग्शी प्रान्त की एक स्टील कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने के लिए नोटों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कंपनी ने अपने पांच हजार कर्मचारियों को ईयर-एंड बोनस के तौर पर 313.41 करोड़ रुपए का बोनस दिया है।

हर कर्मचारी को औसतन 60 हजार युआन यानी 62 लाख रुपए मिले हैं। एक कर्मचारी ने कहा कि मुझे यह नहीं पता कि मैं इतने पैसों का क्या करूंगा।

पिछले साल भी एक चीनी कंपनी ने कर्मचारियों को बोनस देने के लिए एक दिलचस्प खेल खेला था। कर्मचारियों को एक विशेष सेटअप में छोड़ा गया था और उन्हें असीमित मात्रा में नकद उठाने की छूट दी गई थी। यह वाक्या भी चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें