फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी चीनी नागरिक को सजा, लाखों डॉलर के काले धन को वैध बनाने का आरोप

Thu, 01 Oct 2020 12:23 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाए जाने पर एक अमेरिकी अदालत ने चीन के एक नागरिक को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। इस नागरिक पर मैक्सिको में मादक पदार्थों का उत्पादन करने वाले संगठनों के लाखों डॉलर के काले धन को वैध बनाने का आरोप है।

विज्ञापन


अमेरिका के न्याय विभाग के मुताबिक, चीनी नागरिक शूंयोंग वू को अमेरिका में बड़े पैमाने पर कोकीन की तस्करी में मदद करने का दोषी पाने पर पांच साल की जेल और उसकी 42 लाख डॉलर की संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 40 वर्षीय वू पर आरोप है कि उसने मैक्सिको के मादक पदार्थों के तस्करों से संपर्क कर उनकी अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करने में मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें