फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंजियांग प्रांत में ‘लोहे की दीवार’ बनवाएंगे चीनी राष्ट्रपति

Sun, 12 Mar 2017 03:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
शी जिनपिंग - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अक्सर उग्ईर मुस्लिम और हंस जातीय समूहों के बीच लड़ाई के कारण तनावग्रस्त बने शिंजियांग प्रांत की राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ‘लोहे की दीवार’ बनाने की बात कही है।
विज्ञापन


जिनपिंग ने कहा कि जातीय समूहों के एकता की रक्षा के लिए और सेना, सरकार, सैन्य नागरिक, पुलिस व जनता के बीच एकता बढ़ाने के साथ-साथ शिंजियांग उत्पादन, विनिर्माण और स्थानीय समुदाय के बीच किलेबंदी करने की आवश्यकता बताई है। शुक्रवार को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के वार्षिक सत्र के पैनल चर्चा में भाग लेने के दौरान शी ने कहा कि पश्चिमोत्तर चीन में स्थित इस प्रांत में किलेबंदी की आवश्यकता है। 

राष्ट्रपति के साथ-साथ कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष ने इस क्षेत्र पर लोहे की दीवार का निर्माण करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें