फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रखकर दूसरा कार्यकाल चाहते हैं चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग  

Thu, 06 Oct 2016 05:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति - फोटो : Getty
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने उत्तराधिकारी के चुनाव को लेकर देश की कम्युनिस्ट पार्टी के नियमों को ताक पर रख सकते हैं। चीन में अगले वर्ष 2017 में पार्टी कांग्रेस की बैठक होनी है, तब तक के लिए वे अपने उत्तराधिकारी का चुनाव में देरी कर सकते हैं। कवायद है कि वे अपने ही कार्यकाल को बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन


चीन में अंदरूनी राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि शी द्वारा उत्तराधिकारी चयन में देरी का एक कारण यह भी है कि वे अपने करीबी उम्मीदवार की तलाश में लीडर इन वेटिंग को जारी रख सकते हैं। यहां फिलहाल यह अनिश्चित है कि क्या शी जिनपिंग भी अन्य पार्टी लीडरों की तरह दुबारा सत्ता में आना चाहते हैं। फिलहाल चीन में यह फैसला 2017 से पहले आने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। संभवतया इस मुद्दे पर चीन में इसी माह ड्रामा भी देखने को मिले, क्योंकि केंद्रीय समिति से जुड़े करीब 200 सदस्यों की एक बैठक बीजिंग में होने वाली है। इस बैठक में 2017 की बैठक से जुड़ी योजनाओं आदि पर विचार किया जाएगा।

 
विज्ञापन

दूसरे कार्यकाल में आ सकती हैं मुश्किलें

शी जिनपिंग - फोटो : Reuters
चीन के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि चीन के लिए यह एक बेहद संवेदनशील विषय है। क्योंकि मुझे लगता है कि जब तक कोई उम्मीदवार शी जिनपिंग की नजर में पूरी तरह अनुभवी नहीं होगा वे अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व उनके परिवारों से जुड़े तीन अन्य बड़े नेताओं ने भी कहा कि संभवतया शी अपना उत्तराधिकारी फिलहाल घोषित नहीं करेंगे। हालांकि चीन में सत्ता सौंपने की भविष्यवाणी हमेशा जोखिमपूर्ण रही है, क्योंकि इसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। 

चीन में लंबी राजनीतिक हलचल के बाद सत्ता के लिए उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया बनाई गई है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि राजनीतिक स्थिरता के साथ साथ सत्ता का हस्तांतरण सही नेता के हाथ में हो। 1990 से चीन में सर्वोच्च नेता अक्सर दो कार्यकाल पूरे करता है। शी जिनपिंग को भी ऐसा करने में कोई रुकावट नहीं आएगी, लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्हें व्यवस्था को बैलेंस करने में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें