फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल में बनकर तैयार हुआ दुनिया का पहला अंडरग्राउंड पांच सितारा होटल

Wed, 21 Nov 2018 06:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Underground hotel in china - फोटो : Xinhua
विज्ञापन
चीन के शंघाई के सोंगजियांग क्षेत्र में दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल बनकर तैयार हो गया है और अब इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसके निर्माण में लगभग 12 साल का समय लगा है। इसमें 18 मंजिलें हैं, जिसकी अधिकांश मंजिलें जमीन के नीचे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा होटल है जो जमीन के अंदर बना है। शंघाई के इस होटल को बनाने में 5000 आर्केटेक्चर, इंजीनियर और मजदूरों को जुटना पड़ा। 88 मीटर गहरे इस इंटरकॉटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड होटल को शिमाओ क्वैरी होटल के नाम से भी पहचाना जाएगा। इस होटल के सबसे मंहगे कमरे में ठहरने का एक रात का किराया करीब 14,000 डॉलर बताया जा रहा है। होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन ने डिजाइन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें