चीन में मैगी तूफान से हुए विध्वंस में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 लोग लापता हैं। मारे गए लोगों में से पांच पूर्वी चीन के झेजिआंग प्रांत से हैं जबकि बाकी के पांच लोग दक्षिण पूर्वी फूजियान प्रांत से हैं।
चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि इस तूफान से 16 शहरों के लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। दो गांव में भूस्खलन होने से ज्यादातर लोग लापता हैं। तूफान से प्रभावित साढ़े छह लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
जबकि तकरीबन 700 लोगों मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बुधवार को आए इस साल के 17 वें तूफान से लोगों को भारी बारिश और भूस्खलन का सामना करना पड़ रहा है। इस तूफान से अब तक चीन को 829 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुक सान हो चुका है।