अमेरिका ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गलती से ताइवान का नेता बुलाए जाने के लिए चीन से माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को एक शीर्ष चीनी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने शी जिनपिंग को गलत ढ़ग से ताइवान का नेता बुलाने के लिए माफी मांगी है।
मामले में चीन के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गलती से ताइवान का नेता बुलाने की लिए वह माफी चाहते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बीजिंग में एक मीडिया ब्रीफिंग को बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी में जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद वाशिंगटन की ओर से यह वक्तव्य जारी किया गया।
साथ ही अमेरिका ने तकनीकी गलती के लिए खेद जताया है और उसमें सुधार किया है। बता दें कि ताइवान चीन के लिए एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है क्योंकि यह अपनी वन चाइन नीति के तहत अपना मुख्य हिस्सा मानता है।