फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट पेपर की चोरी बना सिरदर्द, अब शौचालयों में लगाए जाएंगे कैमरे

Mon, 20 Mar 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
टॉयलेट पेपर - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
आपको सुनने में शायद ये थोड़ा अजीब लगे लेकिन चीन में पैसे या गहने की चोरी नहीं सार्वजनिक शौचालयों से टॉयलेट पेपर की चोरी सिरदर्द बनी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए चीन की राजधानी बीजिंग के सार्वजनिक शौचालयों में सेंसरयुक्त कैमरे लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


किसी भी व्यक्ति को टॉयलेट पेपर लेने के लिए सबसे पहले इस कैमरे के सामने आना पड़ेगा। कैमरे से एक मशीन जुड़ी हुई होगी जो उस व्यक्ति का चेहरा सेव कर लेगी। इसके बाद ये पेपर मशीन को टॉयलेट पेपर निकालने का निर्देश देगी। एक बार इस्तेमाल के बाद उस व्यक्ति को दोबारा टॉयलेट पेपर नहीं मिल पाएगा।

सरकार का कहना है कि सार्वजनिक शौचालयों से टॉयलेट पेपर की चोरी की वजह से उनकी अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ रहा है। चीनी मीडिया के एक सर्वे के अनुसार शौचालयों से टॉयलेट पेपर चुराने का काम देश के वरिष्ठ नागरिक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें