फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वीडियो में दिखी चीनी नोबेल पुरस्कार विजेता की विधवा

Sun, 20 Aug 2017 04:08 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
Liu Xiaobo and Liu Xia
विज्ञापन
चीनी नोबेल पुरस्कार विजेता लियु शियोबो की विधवा एक बार फिर ऑनलाइन वीडियो में नजर आई। कुछ सप्ताह पहले ही उनके मित्रों ने उनकी स्थिति के बारे में चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन


लियु शिया को अंतिम बार 15 जुलाई को अपने पति के अंतिम संस्कार के दौरान सरकार की तरफ से जारी तस्वीरों में देखा गया था। चीन पर लियु को रिहा करने और उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने का अंतरराष्ट्रीय दबाव है।

56 वर्षीय लियु शिया को साल 2010 में उनके पति के नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद से उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था। यूट्यूब पर पोस्ट किए वीडियो में लियु की विधवा ने कहा, ‘मैं बीजिंग के बाहर एक प्रांत में स्वास्थ्य लाभ ले रही हूं। मुझे शोक मनाने के लिए कुछ समय दीजिए।’ वीडियो में सोफे पर बैठी लियु ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पजामा पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें