फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में खोयी अंगूठी मिलने पर शख्स ने 5000 लोगों को दी नूडल्स पार्टी, उड़ाये 33 लाख रुपये

Thu, 17 Aug 2017 09:11 AM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
chinese noodles
विज्ञापन
सगाई की अंगूठी कितनी महत्वपूर्ण होती है, इसकी एक मिसाल चीन में देखने को मिली। दक्षिण-पश्चिम शहर चोंगक्विंग में एक शख्स ने अपनी गुम हुई अंगूठी मिलने की खुशी में 5000 लोगों को मसालेदार नूडल्स की पार्टी दे डाली। चोंगक्विंग मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वांग नामक शख्स एक साल पूरा होने के अवसर पर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के प्रस्ताव से चौंकाना चाहते थे। 
विज्ञापन


सगाई से पहले उन्होंने 13 अगस्त की सुबह तैयारियों में बिताई, लेकिन लंच के दौरान गर्लफ्रेंड का फोन आने पर वो अपनी सीट से उठे। जब वो लौटे, तो उनका बैग वहां नहीं था। उसमें तीन कैरेट के हीरे की एक अंगूठी थी, जिसकी कीमत 35,000 पाउंड यानी लगभग 28.90 लाख रुपये थी। 

संयोग से उस बैग को एक स्थानीय निवासी ने रेस्टोरेंट के मैनेजर यो शियाहुआ को सौंपा, जिसे उन्होंने वांग को वापस लौटा दिया। यो ने चोंगक्विंग मॉर्निंग पोस्ट को बताया, वांग अगले दिन अचानक ही रेस्टोरेंट में वापस पहुंचे। उन्होंने हमसे पूछा कि हम एक दिन में मसालेदार नूडल्स के कितने कटोरे बेचते हैं और फिर मुझे 35,000 युआन (लगभग 33 लाख रुपये) पकड़ाये, जो 5000 कटोरे नूडल्स की कीमत है। उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए सभी को मुफ्त में नूडल्स खिलाएं। 
विज्ञापन


साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार वांग ने नूडल्स की दुकान को एक धन्यवाद पत्र भी दिया, जिसमें यह पुष्टि की गई है कि उनकी गर्लफ्रेंड ने सगाई की अंगूठी स्वीकार ली है। इस पत्र में लिखा है, चोंगक्विंग में एक महिला को मैं प्यार करता हूं और यहां बहुत अच्छे लोग रहते हैं। मैं बहुत सम्मानित और खुश महसूस कर रहा हूं। 

साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार वांग ने नूडल्स की दुकान को एक धन्यवाद पत्र भी दिया, जिसमें यह पुष्टि की गई है कि उनकी गर्लफ्रेंड ने सगाई की अंगूठी स्वीकार ली है। इस पत्र में लिखा है, चोंगक्विंग में एक महिला को मैं प्यार करता हूं और यहां बहुत अच्छे लोग रहते हैं। मैं बहुत सम्मानित और खुश महसूस कर रहा हूं। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें