फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीचर ने छात्रा को मारा थप्पड़, बदले में छात्रा ने भी रसीद किया थप्पड़

Tue, 18 Apr 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक और छात्र के रिश्ते को दुनियाभर में सबसे अहम माना जाता है, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह ऐसी घटना है जो आमतौर पर क्लासरूम में नहीं देखी जाती। 
विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि छात्रा के गलत व्यवहार पर टीचर उसे डांट रही हैं। छात्रा इसे नजरअंदाज कर अपने टीचर को थप्पड़ मारने के लिए उकसाती है। इसके लिए वह टीचर के आगे अपने को बढ़ाती है। 

इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगता है और टीचर छात्रा को चांटा मार देती हैं। लेकिन हैरानी तब होती है जब छात्रा फौरन टीचर को वापस चांटा मार देती है। कुछ ही सेकंड में स्थिति इस कदर बिगड़ जाती है कि टीचर और छात्रा हाथापाई करने लगते हैं। इसके बाद क्लास के बाकी छात्र टीचर और छात्रा को अलग-अलग करते हैं।
विज्ञापन


चीन के स्कूल में हुई इस घटना का यह वीडियो चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर अप्लोड किया गया था। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो चीन में किस जगह का है। इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


देखें वीडियो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें