फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी हत्याकांड पर बनी फिल्म को सेंसर ने पास किया

Tue, 09 Aug 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड ने आखिरकार चार महीने की मशक्कत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म, 31 अक्तूबर को हरी झंडी दिखा दी। निर्माता हैरी सचदेवा के अनुसार सेंसर की आपत्ति पर कुछ बदलावों के बावजूद फिल्म की मौलिकता बरकरार है।
विज्ञापन


सेंसर को हिंसा के कुछ दृश्यों पर आपत्ति थी, जिन्हें संपादन के बाद दिखाने की मंजूरी मिल गई है। निर्माता के अनुसार फिल्म में नौ छोटे-छोटे कट्स लगे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे संवादों के तेवर भी ढीले किए गए हैं जिनमें किसी धर्म या संप्रदाय विशेष का जिक्र आया है।

सेसर ने सारी गालियों पर बीप लगाने को कहा है। यह फिल्म 1984 की दिल्ली की कहानी है। 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या  के बाद हुए सिख विरोधी दंगों में यह कहानी ऐसी मां की है, जो अपने तीन बच्चों और पति के साथ दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए निकली है। फिल्म में सोहा अली खान और वीर दास मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें