ऐतिहासिक तौर पर डोकलाम को अपना हिस्सा बताने वाले चीन ने एक और सफेद झूठ दुनिया के सामने रखा है। जिस डोकलाम पठार को लेकर भारत और चीन के बीच तनातनी बनी हुई है, उसको चीन का हिस्सा सिद्ध करने के लिए ड्रैगन ने एक विवादित नक्शा जारी किया है। चीन ने इस नक्शे में भारतीय सैनिकों को घुसपैठ करते हुए दिखाया है।
चीन के मुताबिक भारतीय सैनिक डोका ला पास क्रॉस करते हुए दिखे रहे हैं। चीन की ऐसी कोशिशों का जवाब देने के लिए भारत ने बॉर्डर पर भी 3000 सैनिकों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही भूटान को डोकलाम को अपना हिस्सा बता रहा है और इसका समर्थन भारत ने भी किया है।
इससे पहले चीन ने अब इस इलाके पर अपना हक जमाने के लिए एक और दलील दी। उसने अपने इतिहास का हवाला देते हुए कहा है कि इस इलाके को तिब्बती पारंपरिक चाराग्रह के लिए इस्तेमाल करते आए हैं। चीन के विदेश प्रवक्ता लू कांग ने भूटान के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लंबे समय से भूटान के लोग इस इलाके में मवेशी चराने के लिए इजाजत लेते रहे हैं।