फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: यौन शोषण की शिकार छात्रा ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, लोग बजाते रहे तालियां

Tue, 26 Jun 2018 05:54 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में यौन शोषण की शिकार 19 वर्षीय छात्रा ने एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी। शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के शिकायत करने वाली छात्रा जब इमारत से कूद रही थी तो वहां मौजूद लोग तालियां बजा रहे
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ली नाम की छात्रा ने क्विंगयांग शहर स्थित आठ मंजिला इमारत से छलांग लगा ली। 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के मुताबिक, छत पर छलांग लगाने की तैयारी कर रही छात्रा का रेस्कयू करने की भी कोशिश की गई लेकिन आप-पास मौजूद लोगों ने छात्रा पर कई भद्दे कमेंट किए। लोग ली पर चिल्ला रहे थे कि उसने अभी तक छलांग क्यों नहीं लगाई। जिसके बाद छात्रा ने छलांग लगा ली और लोग तालियां बजाते रहे।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के खिलाफ जबरन मौत के लिए उकसाने के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

इस घटना पर छात्रा के परिजनों ने कहा कि 'ऐसा कोई कैसे कर सकता है, लोग ली को छलांग लगाने के लिए कैसे उकसा सकते हैं? हमारी बेटी को उसके टीचर ने जबरन किस करने और छूने की कोशिश की थी। इन वजहों से वह उदास रहती थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें