दुनिया में पहली बार न्यूज चैनल पर खबरों को पढ़ने के लिए एक रोबो को भर्ती किया गया है। इसकी शुरुआत चीन के एक न्यूज चैनल ने की है।
चैनल में मौसम की खबर एक रोबो पढ़ता है और यह लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है, लेकिन इससे दूसरे एंकरों की चिंता बढ़ गई है।
उन्हें डर सताने लगा है कि कहीं यह रोबो उनकी नौकरी न खा ले। रोबो जायोल्स ने मंगलवार से अपने एंकरिंग के करियर की शुरुआत की है।