फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में ‘सिंगल्स डे’ पर भारी डिस्काउंट, महज 3 मिनट में टूटे ऑनलाइन शॉपिंग के रिकॉर्ड

Sun, 12 Nov 2017 06:18 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
चीन में सिंगल्स डे के मौके पर लोगों ने महज तीन मिनट के भीतर ही 150 करोड़ डॉलर की रिकार्ड ऑनलाइन खरीददारी की। ये खरीददारी चीन के ई-कॉमर्स के दिग्गज अलीबाबा के ऑनलाइन वेंचर टीमॉल पर हुई। सिंगल्स डे पर लोगों को सभी सामानों पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जाता है।
विज्ञापन



हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग ने खबर दी कि 13 घंटे के भीतर 18.1 अरब डॉलर की बिक्री ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चीनी करेंसी में पिछले साल यह बिक्री 120.7 अरब युआन की थी। महज तीन मिनट में शुक्रवार आधी रात को बिक्री 10 अरब युआन (करीब 1.5 बिलियन) पार कर गई। 

अलीबाबा के अनुसार साल 2016 में इतनी बिक्री में 6 मिनट 58 सेकंड का समय लगा था। स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह 1 बजे 201 देशों और क्षेत्रों से खरीददारी शुरू हुई। इनमें टॉप पांच देशों में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और दक्षिण कोरिया शामिल थे। इस मौके पर हुई बेचे गए सामानों की अगले छह दिन तक डिलीवरी जारी रहेगी।
विज्ञापन

पढ़ें- विरोधाभासों के बीच बीजिंग में मिली दो महाशक्तियां, कई विवादित मुद्दों पर भी होगी बातचीत

चीन में 11 नवंबर को ‘सिंगल्स डे’
चीन में 1990 के दशक से 11 नवंबर को सिंगल्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस तारीख को इस लिए चुना गया क्योंकि 11-11 चार ‘खाली तीलियों’ के रूप में चीनी भाषा में बैचलर को दर्शाता है। अलीबाबा ने साल 2009 से इस दिन को सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट के रूप में बदल दिया।

1.40 लाख मर्चेंट्स शामिल
सिंगल्स डे की सेल में इस बार 1.40 लाख मर्चेंट्स शामिल हुए। एक बिजनेस वेबसाइट के अनुसार पिछले साल इसमें 98 हजार मर्चेंट्स शामिल हुए थे। सेल में स्पोर्ट्स वियर से लेकर कंज्यूमर गुड्स के साथ ही फूड व ड्रिंक्स कंपनियां भी शामिल हुईं। इस बार इंटरनेशल ब्रांड्स की संख्या में भी छह गुना बढ़कर 60 हजार पहुंच गई। रिसर्च फर्म ईमार्केट रिटेल के अनुसार 40 फीसदी से अधिक ब्रांड विदेशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें