चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने पाकिस्तान को एक बार फिर से अपना दोस्त कहा है। वांग यी ने शुक्रवार को बीजिंग में पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ द्विपक्षीय रिश्तों पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान चीन का भाई है और हमारी दोस्ती गहरी है। वांग ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। ब्रिक्स शियामेन समिट में पाकिस्तान के दो आतंकी संगठनों का नाम पहली बार दर्ज किए जाने पर भारतीय मीडिया ने इसे भारतीय रणनीति की बड़ी जीत बताया था।
पढ़ें: आखिर 3 घंटे में कैसे सुलझा 73 दिनों का डोकलाम विवाद?
भारतीय मीडिया द्वारा आतंकी मामले पर पाकिस्तान के मुद्दे को उठाए जाने को चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स पचा नहीं पा रहा है। उसने अपने एक लेख में कहा है कि भारतीय मीडिया का यह निष्कर्ष हास्यास्पद है।
पढ़ें: सेना प्रमुख रावत के बयान पर तिलमिलाया चीन, कहा- ये दोनों देशों के रिश्तों के खिलाफ