अरुणाचल प्रदेश को लेकर हमेशा बौखलाए मूड में रहने वाले चीन ने इस पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरुणाचल यात्रा पर सवाल उठाए हैं और कहा कि भारत दोनों देशों के हित्तों में ध्यान रखकर ही कदम उठाए।
चीन के विदेश प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि भारत और चीन इस मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं और वे उम्मीद करते हैं कि भारत की ओर से सही कदम उठाए जाएंगे।
चीन की ओर से कहा गया कि वे कोविंद के दौरे का आधिकारिक तौर पर विरोध करते हैं। लू ने कहा कि भारत और चीन के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और अगर ऐसी गतिविधियां सामने आई तो विवाद और बढ़ेंगे। लू ने कहा कि वे द्विपक्षीय वार्ताओं की उम्मीद कर रहे हैं
इससे पहले चीन ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के पहले अरुणाचल दौरे पर ऐतराज जताया था। यही नहीं उसने इलाके को ‘विवादित क्षेत्र’ करार देते हुए भारतीय रक्षा मंत्री के दौरे को क्षेत्रीय शांति के लिहाज से उचित नहीं बताया है।