फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने दोस्तों की तरह मिले मोदी-ओबामा, जीएसटी पर थपथपाई मोदी की पीठ

Mon, 05 Sep 2016 06:31 AM IST
एजेंसी/हांगझाउ
विज्ञापन
ओबामा-मोदी की दोस्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
 जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के बीच रविवार को दो बार अनौपचारिक बातचीत हुई।
विज्ञापन


वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से इस मुश्किल वक्त में ओबामा ने कर सुधार (जीएसटी) को लेकर मोदी की ‘साहसिक नीति’ की तारीफ की।

पहली बार मोदी और ओबामा की संक्षिप्त मुलाकात उस समय हुई जब वे चीन के हांगझाउ शहर में कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

फिर बातचीत करने का मौका मिला

ओबामा-मोदी की दोस्ती - फोटो : PTI
शाम को एक कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं को एक बार फिर बातचीत करने का मौका मिला। इसी दिन पीएम ने सऊदी अरब के नायब शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से भेंट की।

सोमवार को वह ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें