फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऐतिहासिक स्थल पर न्यूड मॉडल, चीन में मचा बवाल

चीन के पूर्व इंपीरियल पैलेस में न्यूड मॉडलों के फोटोशूट ने चीन के सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में बीजिंग के ऐतिहासिक इंपीरियल पैलेस में जगह जगह पर खड़े होकर इन न्यूड मॉडलों ने पोज दिए और फोटोग्राफर ने इन न्यूड फोटोग्राफ को चीन की सोशल बेवसाइट वेइबो पर जारी कर दिया।


ऐतिहासिक और निषिद्ध कही जाने वाली इस इमारत में इस तरह के फोटोशूट का वेइबो पर जमकर विरोध हुआ। हालांकि बाद में फोटोग्राफर ने कहा कि उसका मकसद न्यूडिटी दिखाना नहीं था और उसे गलत समझा जा रहा है।

मालूम हो इंपीरियल पैलेस एक टूरिस्ट स्थल है और रोज यहां 80 हजार से ज्यादा पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां दिन की रौशनी में खुलेआम न्यूड फोटोशूट को ऐतिहासिक स्थलों की बेकद्री और अश्लीलता से जोड़कर देखा जा रहा है।


ड्रेगन के सिर पर न्यूड मॉडल

एक फोटो में इंपीरियल पैलेस के मशहूर पत्थर के ड्रेगन के स्टेचू पर न्यूड मॉडल बैठी है और उसके हाथ में ड्रेगन का सिर है।

चीन में ड्रेगन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है और इसे श्रद्धा की दृष्टि से देखा जाता है। ड्रेगन के साथ इस तरह का अश्लील फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर की जमकर आलोचना हो रही है।

दूसरी फोटो में एक मॉडल पैलेस की बॉलकनी पर केवल स्टॉकिंग और लाल रंग की हील पहने खड़ी है। फोटो में मॉडल से शरीर का पिछला न्यूड हिस्सा साफ दिख रहा है।

एक अन्य फोटो में एक लड़की पत्थर से सजे एक हिस्से के पास न्यूड पोज दे रही है। जबकि एक दूसरी फोटो में लंबे बालों वाली एक टॉपलेस मॉडल चश्मा लगाए झरोखे पर बैठी है।

इंपी‌रियल पैलेस में कई महल, राजे रजवाड़े और सुसज्जित कलाकृतियां हैं जिन्हें देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में किस दिन इस फोटोशूट को किया गया, ये सवाल उठ रहा है।

क्यों किया अपमानित जवाब दो...

बेइवो पर वेनीमल (WANIMAL)नामक हैंडल पर फोटोग्राफर ने ये तस्वीरें जारी की थी। उधर इंपीरियल पैलेस के म्यूजिम के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा है कि इन फोटोग्राफ से साबित होता है कि चीन में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को किस तरह अपमानित किया जा रहा है।

वेइबो पर इन फोटोग्राफ पर जमकर कमेंट आ रहे हैं और यूजर फोटोग्राफर को धिक्कार रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक बहस छिड़ गई है कि क्या ऐतिहासिक स्थलों पर इस तरह के फोटोशूट करने चाहिए। कुछ यूजर फोटोग्राफर को सजा देने की मांग कर रहे हैं और कुछ यूजर इस संबंध में कड़े कानून बनाए जाने की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कौन है मास्टरमाइंड

वेइबो चीन में ट्विटर की तरह यूज किया जाता है। इस पर लाखों चीनी यूजर एक्टिव रहते हैं। जिस फोटोग्राफर ने इंपीरियल पैलेस के इस फोटोशूट को वेइबो पर जारी किया है, उसकी भारी आलोचना हो रही है।

फोटोग्राफर का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं। उसे गलत समझा जा रहा है जबकि उसने कला के एक पक्ष को उजागर किया है। उसका मकसद इंपीरियल पैलेस का अपमान करना नहीं है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें