फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ घुसपैठ का मुद्दा उठाएंगे परिकर

Mon, 18 Apr 2016 04:11 AM IST
एजेंसी / बीजिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर परिकर सोमवार को चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता में सीमा पर बार-बार घुसपैठ, सीमा पर गश्त को लेकर तनाव कम करने के समझौते को अमल में लाने और भारत-चीन सामरिक चिंताओं के मुद्दों को उठा सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, एशिया क्षेत्र, खासकर दक्षिण चीन सागर में अमेरिका की बढ़ती मौजूदगी से चिंतित चीन भारत और अमेरिका के बीच किसी भी तरह के करीबी सैन्य सहयोग को लेकर बेहद संवेदनशील है। अमेरिका के साथ मालाबार नौसेना अभ्यास में जापान को शामिल करने से भी चीन बेहद चिंतित है। दूसरी ओर हिंद महासागर में चीन के विस्तार से भारत की चिंताएं जगजाहिर हैं।

शंघाई से विशेष विमान से बीजिंग पहुंचे परिकर चीनी रक्षामंत्री जनरल चांग वांगक्वान, सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस चेयरमैन जनरल पान चांगलोंग और अन्य के साथ वार्ता करेंगे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाला सेंट्रल मिलिट्री कमीशन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का शीर्ष कमान है।
विज्ञापन


परिकर चीनी प्रधानमंत्री ली केचियांग से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह चीन के हालिया एकीकृत पश्चिमी कमान सैन्य मुख्यालय का दौरा भी करेंगे। परिकर के साथ रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा भारतीय सेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी चीन दौरे पर गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें