फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में खूनी बना एस्केलेटर ,बाल-बाल बचा सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में आए दिन एस्केलेटर की खराबी से लोगों की जान को खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजे हादसे में एक मॉलकर्मी एस्केलेटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


दरअसल,चीन के हुबेई में जियांगशू शॉपिंग सेंटर में एस्केलेटर हादसे का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मॉल के सफाईकर्मी को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते देखा जा सकता है।

स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने यह फुटेज जारी की है। हालांकि उसको गंभीर चोट लगी है।



Trending Videos
विज्ञापन

म‌हिला की गई जान

इससे पूर्व रविवार को जिंगहोऊ शहर के एक मॉल में दिल दहलाने देने वाला हादसा हुआ। मॉल में एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ एस्केलेटर से चढ़ रही थी। एस्केलेटर पर ऊपर पहुंचते ही अचानक प्लेट टूट गई। इससे महिला एस्केलेटर में फंस गई और उसकी मौत हो गई।

हालांकि महिला ने अपने अपने बच्चे को गिरने से पहले आगे की ओर धकेल दिया था, जिससे बच्चे की तो जान बच गई लेकिन महिला एस्केलेटर फंस कर अंदर चली गई और उसकी मौत हो गई।

इस घटना पर मॉल की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया लेकिन स्थानीय एजेंसियां घटना की जांच कर रहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें