फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया में आया 3.4 तीव्रता का भूकंप, चीन ने समझा-कहीं परमाणु परीक्षण तो नहीं

Sat, 23 Sep 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार दोपहर को नॉर्थ कोरिया के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता करीब 3.4 आंकी गई। 
विज्ञापन


दूसरी ओर चीन ने आशंका जताई है कि नॉर्थ कोरिया ने फिर से परमाणु परिक्षण किया है। चीन का कहना है कि यह संदिग्‍ध विस्फोट था। चीन प्रशासन ने अपनी एक वेबसाइट पर दिए एक बयान में कहा है कि स्‍थानीय समय के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे झटके महसूस किए गए। #CENC, China's seismic service, says the quake is likely caused by explosion and  happens in the same location where last H-bomb detonated https://t.co/CaKaRj0qIY — China Xinhua News (@XHNews) September 23, 2017
विज्ञापन



चीन की समाचार एजेंसी ‌शिन्हुआ के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी का ये भी कहना है कि बीते 3 सितंबर को जब नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे तब असल में वह परमाणु परीक्षण था।

भूकंप के झटके उन्हीं इलाकों में महसूस किए गए जहां बीते 3 सितंबर को नॉर्थ कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया था। चीन ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण करने की आशंका जताई है।    नॉर्थ कोरिया की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक हमग्योंग प्रांत में भूकंप का पता चला है। इस इलाके को नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण स्‍थल पुंगेरी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें