फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की आबादी पर बुढ़ापा हावी, 2050 तक 30% लोगों की उम्र होगी 60 के पार

Sun, 29 Oct 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Symbolic Picture
विज्ञापन
चीन को दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश माना जाता है। लेकिन आने वाले तीन दशकों में चीन सबसे ज्यादा आयु वर्ग समाज की कैटेगरी में आ सकता है। रिपोर्टस के मुताबिक आने वाले तीस सालों में इसकी 30 प्रतिशत जनसंख्या 60 से ज्यादा उम्र वालों की होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: ओबीओआर पर समर्थन के लिए भारत ने चीन के सामने रखी ये शर्त

सिंगुआ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स ऐंड मैनेजमेंट के निंग शियांगडॉन्ग के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, अगले 20 सालों में करीब 30  करोड़ लोग बूढ़े हो जाएंगे। 2016 तक 23 करोड़ लोगों की आयु 60 साल से ज्यादा थी जो कुल जनसंख्या का 16.7% है। वहीं एक और रिपोर्ट के मुताबिक 23 करोड़ में से 15 करोड़ लोगों की आयु 65 साल से ज्यादा थी। 

पढ़ें: चीन की ऐसी दिलचस्प बातें जिनसे आप हैं अनजान

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 2050 तक करीब 30 प्रतिशत से ज्यादा लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के होंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि चीन में ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। आने वाले 20 सालों तक इस प्रक्रिया के चलते रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें