चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने बिलावल भुट्टो को सलाह दी है कि उन्हें कश्मीर के मुद्दे पर कुछ बोलने से बचना चाहिए। उन्होंने यह बात भुट्टो के उस बयान का जवाब देते हुए कहा जिसमें बिलावल ने गुरुवार को कहा था कि कश्मीर के विकास में चीन एक 'अहम भूमिका' निभा रहा है।
बीजिंग में आयोजित एशियन पॉलिटिकल पार्टिज स्पेशल कॉन्फ्रेंस ऑन सिल्क रोड के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे येचुरी ने बिलावल भुट्टो पर जमकर निशाना साधा। इस कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा था कि 'हमारे कश्मीर' के विकास में चीन ने 'अहम भूमिका' निभाई।