फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येचुरी ने बिलावल भुट्टो को दी हद में रहने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने बिलावल भुट्टो को सलाह दी है कि उन्हें कश्मीर के मुद्दे पर कुछ बोलने से बचना चाहिए। उन्होंने यह बात भुट्टो के उस बयान का जवाब देते हुए कहा जिसमें बिलावल ने गुरुवार को कहा था कि कश्मीर के विकास में चीन एक 'अहम भूमिका' निभा रहा है।
विज्ञापन


बीजिंग में आयोजित एशियन पॉलिटिकल पार्टिज स्पेशल कॉन्फ्रेंस ऑन सिल्क रोड के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे येचुरी ने बिलावल भुट्टो पर जमकर निशाना साधा। इस कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा था कि 'हमारे कश्मीर' के विकास में चीन ने 'अहम भूमिका' निभाई।
विज्ञापन

भारत-पाक ही सुलझाएं मुद्दा

अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए येचुरी ने सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी प्रतिनिधियों (बिलावल भुट्टो) द्वारा कश्मीर विवाद का यहां जिक्र करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच ही सुलझाना चाहिए। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार कर लिया गया है।'

येचुरी ने कहा, 'अच्छा होगा की इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के जिम्मे ही छोड़ दिया जाए। इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने पर यह विवाद और जटिल हो जाएगा।' उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि 'सिल्क रोड पहल' एक बार फिर आर्थिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें