फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे रिश्ते भारत-चीन दोनों के हित में हैं: चीनी विदेश मंत्रालय

Sat, 07 Oct 2017 10:04 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने कहा है कि भारत के साथ अच्छा और स्थिर रिश्ता दोनों देशों के हित में है। उसने दो मोर्चों पर लड़ाई संबंधी भारतीय वायुसेना प्रमुख की टिप्पणी को बहुत खास तरजीह नहीं दी।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के लिए बहुत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। वे सबसे बड़े विकासशील राष्ट्र और उभरते बाजार हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘चीन-भारत के बीच अच्छा और स्थिर संबंध दोनों देशों के लोगों के हित में है। क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही उम्मीद है।’ 

पढ़ें- एयरचीफ बोले- चीन से निबटने में सक्षम, दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार    

चीनी विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर एक साथ लड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें