चीन में हुई मूसलाधार बारिश से विश्व प्रसिद्ध दीवार को नुकसान पहुंचा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की दीवार का करीब 36 मीटर हिस्सा ढह गया है। उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में दीवार के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जा रही है।
एक अधिकारी के मुताबिक हाल में कई दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ों से आ रहे पानी के तेज बहाव ने दीवार को नुकसान पहुंचाया। करीब 36 मीटर ढही दीवार को साफ कर दिया गया है और दीवार के अन्य जर्जर हिस्सों की मरम्मत की जा रही है। ढहे हिस्से के पास ही दीवार में दरारें भी देखी गई हैं।