चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर यथास्थिति में कोई बदलाव न हो। उन्होंने इस चेतावनी के बाद यह भी कहा कि दोकलम जैसे मुद्दों पर दोनों देशों को शांति बनाए रखने की जरुरत है। बंबावले ने चीन में गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने विचार रखें।
ग्लोबल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बंबावले ने कहा कि 'बीजिंग को
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) जैसे मुद्दों पर भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए।'
बंबावले ने कहा कि '
दोकलम विवाद के बाद भारत और चीन को आपस में बातचीत के रास्ते पर फोकस करना चाहिए क्योंकि दोनों ही देश एक दूसरे के विरोधी नहीं।'
उन्होंने आगे कहा 'भारत और चीन के नेताओं को इस तरह के विवादों से निपटने और बेहतर रिश्तों के लिए जरूरी तालमेल को बनाए रखने का अनुभव है।'