फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब वाकया: नहीं निभी तो पूर्व प्रेमी को 'ब्रेक-अप फीस' देंगे

Fri, 18 May 2018 09:05 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
ब्रेक-अप
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में चीन में पूर्व में मौजूद शहर हांगझू में एक अजीब वाकया सामने आया। यहां एक बार में एक संदिग्ध सूटकेस मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस सूटकेस में 2 मिलियन चीनी युआन (2.1 करोड़ रुपए) थे। ये किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बदलने के लिए काफी हो सकते हैं। पुलिस ने इस सूटकेस से मालिक की तलाश कर उन्हें ढूढ़ निकाला। पता चला कि वो इस बार में अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने वाले थे। और इस सूटकेस में मौजूद पैसा 'ब्रेक-अप फीस' था, जो आजकल चीन में नए ट्रेंड की तरह उभर रहा है। किसे नहीं पता कि किसी को डेट करना मंहगा मामला होता है, हर मुलाकात में खाने-पीने पर अधिक खर्च करना, तोहफे खरीदना और फिर छुट्टियों के लिए जाना हो तो उसके लिए भी अलग से खर्च करना।
विज्ञापन


एक दूसरे को तोहफे देने और साथ में वक्त गुजारने वाली मुलाकातों को आगे बढ़ाने के लिए चीन में अब एक अलग ट्रेंड शुरू हो रहा है जिसके 'ब्रेक-अप फीस' कहते हैं। लंबे रिश्ते के बाद भी अगर बात ना बने तो उसके नुकसान की भरपाई के लिए ये मुआवजे की तरह होता है। हालांकि कानूनी तौर पर ये मान्य नहीं होता लेकिन ये दूसरे पक्ष को तलाक़ देने पर मुआवजा देने के समान होता है।

ये फीस वो व्यक्ति देता है जो दोनों के बीच संबंध को खत्म करता है। दोनों ही एक साथ मिल कर ये तय करते हैं कि अपने रिश्ते को वो कितना वक्त देना चाहते हैं, इसके लिए कितना कोशिश करना चाहते हैं और अपने संबंध को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक तौर पर कितने सक्षम हैं। वो रिश्ता ना निभ सकने की सूरत में दूसरे पक्ष को दिया जाने वाला मुआवजा भी तय करते हैं। कुछ लोग मुलाकातों पर खर्च किए जने वाले पैसे को व्यावहारिक रूप से देखते हैं लेकिन कई लोगों के लिए मुद्दा होता है कि अलग होने या ब्रेक-अप होने पर भावनात्मक तौर पर कितना गंभीर नुकसान होगा।
विज्ञापन


अधिकांश मामलों में अपनी प्रेमिका को परेशान करने या खुद गलती मानते हुए ब्रेक-अप फीस देने वाले पुरुष ही होते हैं। लेकिन चीनी रिश्तों में पारंपरिक रूप से खाने और तोहफों पर पुरुष खर्च करते हैं, ये देखते हुए महिलाएं भी ब्रेक-अप फ़ीस देने के लिए तैयार हो रही हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार बढ़ते उपभोक्तावाद के कारण फिलहाल ये ट्रेंड शहरों में देखा जा रहा है। लेकिन कइयों का मानना है कि इसके तार पुराने वक्त से जुड़े हैं जहां चीनी महिलाएं आर्थिक तौर पर पुरुषों पर निर्भर होती थीं।

डेटिंग की बात करें तो चीन में पारंपरिक तौर पर डेटिंग का स्वरूप व्यवहारिक ही रहा है जहां बाद में प्रेमी-प्रेमिका शादी के बंधन में बंध जाते हैं। इसीलिए ब्रेक-अप फीस को पीड़ित पक्ष को होने वाली भावनात्मक क्षतिपूर्ति की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है ताकि अन्य पक्ष अपने पूर्व प्रेमी को भुला कर नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू कर सके। रिपोर्टों के अनुसार ये फीस खास तौर पर अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है जिन्हें लगता है कि उन्होंने कम उम्र में अपने करियर और 'अपने प्रेमी' में से किसी एक का चुनाव कर सकने का अपना मौका अब खो दिया है। मीडिया में भी ब्रेक-अप फीस से जुड़ी खबरें आती रहती हैं जिनमें से कुछ मामले सुलझे लगते हैं जबकि कई मामले कोर्ट के दरवाज़ों तक भी पहुंच जाते हैं।

कुछ मामलों में लोग हंसी का पात्र बन जाते हैं. जैसा कि अप्रैल में एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को रेस्तरां या होटलों के बिल भेजे। उन्होंने उन पर किए गए हर ख़र्च की सूची बनाई और अपने पूर्व प्रेमी को मुआवजा देने की पेशकश की। जनवरी में एक अन्य मामले में पूर्वी शहर निंगबो में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड से मुआवजा मांगा। उनक दावा था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उनके सिर से सभी बाल झड़ गए थे।

कुछ और मामले बेहद गंभीर हैं. 2014 नवंबर में एक मामला सामने आया जिसमें दक्षिणपश्चिमी शिचुआन प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड से मुआवज मांगा। उन्हें पता चला था कि उनकी गर्लफ्रेंड का अन्य पुरुषों के साथ संबंध हैं।

दोनों की शादी हो चुकी थी लेकिन बीते पांच सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। व्यक्ति ने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को कपड़े खरीदने के लिए पैसे दिए थे. जब महिला ने 'ब्रेक-अप टैक्स' देने से मना कर दिया तो व्यक्ति महिला के घर पर गया और उसके परिवर पर एसिड फेंक दिया।

व्यक्ति को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस व्यक्ति का कहना था कि अगर दोनों के बीच अलग होने को ले कर कोई समझौता हो जाता तो ऐसी स्थिति कभी नहीं आती। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार हांगझू शहर में जो सूटकेस मिला था, उस मामले में महिला को लगा था कि "इसमें कई लाख रुपए अब भी कम थे" और इसीलिए वो सूटकेस वहीं छोड़ कर चली गई थीं।

महिला का कहना है कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी से कहा था "मैंने वो सूटकेस नहीं लिया है। मैंने उन्हें कहा कि वो अपन सूटकेस ले जाएं, वो वहीं बार में है।" हालांकि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड पहले ही बार से बाहर जा चुके हैं. दोनों ही इस उम्मीद में पुलिस सटेशन पहुंचे कि उनके पैसे कहीं खो ना जाएं। सूटकेस व्यक्ति को लौटा दिया गया. पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि आइंदा वो अपनी चीज़ों का ध्यान रखें। इस व्यक्ति का कहना था कि वो अभी भी ये जान नहीं पा रहे हैं कि जो पैसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को दिए हैं वो काफी हैं भी या नहीं। करीब 20 साल के इस व्यक्ति का सवाल था, "इसमें 2.1 करोड़ रुपए थे, क्या ये काफी नहीं?"

चीन की सोशल मीडिया सिना वीबो पर कई लोग इस मामले के बारे में अपनी राय लिख रहे हैं। कई लोगों ने लिखा, "2.1 करोड़ रुपए में आप हांगझू में एक अच्छा घर खरीद सकते हैं।" एक अन्य व्यक्ति ने पूछा, "आपको अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए पैसे क्यों चाहिए?" एक अन्य व्यक्ति ने इस बात पर सवाल किया कि महिला स्वतंत्र रहना चहती है भी या नहीं. उन्होंने पूछा, "ये महिला अपने आप को क्या कहेंगी? क्यो वो किसी पुरुष के खेलने की वस्तु हैं?"

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि ब्रेक-अप फ़ीस के कारण चीनी पुरुष पर मानसिक दवाब पड़ सकता है क्योंकि देश में लिंग असंतुलन बड़ी समस्या है. वो कहते हैं, "ऐसा क्यों है कि पुरुष हमेशा महिला को पैसे और चीज़ें देता है? क्या महिला और पुरुष समान नहीं हैं?" कई लोगों के अनुसार ये सवाल करना चाहिए कि ऐसे तरीकों से चीन के गरीब लोगों के साथी तलाश करने के मौके सीमित हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें