फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में प्रदूषण की रोकथाम करेंगे ड्रोन

Wed, 13 Apr 2016 05:22 AM IST
एजेंसी / बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने प्रदूषण की जानकारी जुटाने और इसे कम करने के लिए तीन मानवरहित टोही विमान (यूएवी) तैनात किए हैं। इनका नियंत्रण हेबेई से होगा। यह यूएवी प्रदूषण गतिविधियों के सबूत के तौर पर संदिग्ध कारखानों की तस्वीरें लेंगे। बीजिंग के करीब स्थित हेबेई में काफी औद्योगिक इकाइयां हैं।
विज्ञापन


इसे प्रदूषण के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।  नियंत्रण केंद्र के एक इंजीनियर काओ येमिंग ने बताया कि यूएवी की तस्वीरों का सत्यापन करने के बाद अगर पाया जाता है कि नियमों को तोड़ा गया है

तो संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये यूएवी 35 सौ मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं और इनकी अधिकतम रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। बड़े पैमाने पर प्रदूषण का पता लगाने के लिए सेटेलाइट रिमोट सेंसर के बजाय यूएवी ज्यादा कारगर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन में यूएवी की मदद से प्रदूषण पर नजर रखने की शुुरुआत पिछले साल मार्च में शुरू की गई थी। उस वक्त पर्यावरण सुरक्षा मंत्रालय ने हेबेई प्रांत के हनदान शहर का जायजा लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें