फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा के देश छोड़ने के 60 साल पूरे, चीन ने तिब्बत पर नीति का बचाव किया

Mon, 11 Mar 2019 04:09 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल)
विज्ञापन

आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के देश छोड़ने के 60 साल पूरे होने के मौके पर बीजिंग ने एक बार फिर तिब्बत पर अपनी नीतियों का बचाव किया है। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को एक लेख में इस दिन का सीधा जिक्र किए बिना कहा कि तिब्बत का आर्थिक विकास, जीवन प्रत्याशा में वृद्धि और बेहतर शिक्षा आलोचकों के दावों का खंडन करती है। 

विज्ञापन


तिब्बत पर चीनी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शासन किया जाता है। विदेश में रहने वाले कई तिब्बतियों का कहना है कि बीजिंग अपने फायदे के लिए हिमालय क्षेत्र के संसाधनों का दुरुपयोग करता है और साथ ही तिब्बत की अनूठी बौद्ध संस्कृति को भी नष्ट कर रहा है। शिन्हुआ ने कहा कि ‘निर्विवाद तथ्य एवं आंकड़े’ विकास से संबंधित बार-बार बोले गए झूठों और आरोपों को खारिज करते हैं, जिसका उद्देश्य तिब्बत के मानवाधिकारों को घटिया लक्ष्यों के साथ कलंकित करना है। हालांकि लेख में दलाई लामा के देश छोड़ने के 60 वर्ष पूरे होने के मौके का उल्लेख नहीं किया है। 1959 की घटनाओं का जिक्र करने के बजाय तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधारों की बात की गई है। 

दलाई लामा को अलगाववादी बताता है चीन 

गौरतलब है कि चीन दलाई लामा को एक अलगाववादी बताता है जो तिब्बत को चीन से अलग करना चाहते हैं, लेकिन 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए गए दलाई लामा का कहना है कि वह तिब्बतियों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता और स्वायत्तता समेत अधिक अधिकार चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें