फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे छोटा न्यूक्लियर रिएक्टर बना रहा चीन

Wed, 12 Oct 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चीन ने दुनिया के सबसे छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह साउथ चाइना सी के आइलैंड पर लगाया जाएगा।  6.1 मीटर लंबे और 2.6 मीटर ऊंचे कंटेनर में फिट किया गया यह रिएक्टर 10 मेगावॉट हीट जनरेट करेगा। 
विज्ञापन


साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, इस प्लान में लेड-कूल्ड थर्मल रिएक्टर का इस्तेमाल होगा। बीजिंग में मंगलवार को एक हाई लेवल सिक्युरिटी फोरम में चीन ने न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री से कहा कि साउथ चाइना सी के मसले में वे देश हस्तक्षेप करें जो इससे जुड़े विवाद का हिस्सा नहीं हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार, रिफ्यूलिंग किए बगैर यह रिएक्टर साउथ चाइना सी में मौजूद चीन के कब्जे वाले आइलैंड्स को दशकों तक बिजली सप्लाई कर सकता है। यह करीब 50 हजार घरों को बिजली सप्लाई कर सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

साउथ चाइना सी पर क्या है विवाद

d
साउथ चाइना सी का तकरीबन 35 लाख स्क्वेयर किलोमीटर का एरिया विवादित है। इस पर चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई दावा करते रहे हैं। साउथ चाइना सी में तेल और गैस के बड़े भंडार दबे हुए हैं।

अमेरिका के मुताबिक, इस इलाके में 213 अरब बैरल तेल और 900 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है। वियतनाम इस इलाके में भारत को तेल खोजने की कोशिशों में शामिल होने का न्योता दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें