फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने सेना से फिर कहा- ताकत बढ़ाओ और युद्ध के लिए रहो तैयार 

Sat, 04 Nov 2017 08:29 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सैन्य बलों को अपनी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने और युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा। यह जानकारी एक आधिकारिक मीडिया ने दी।
विज्ञापन


कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सेंट्रल कमेटी के महासचिव और सैन्य मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के चेयरमैन शी ने यह टिप्पणी सीएमसी के संयुक्त युद्ध कमान के निरीक्षण के दौरान की। 
पढ़ें- चीन के बॉर्डर पर भारत की बड़ी उपलब्धि, बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने शी के हवाले से लिखा, 'युद्ध के लिए तैयार रहने के संबंध में सीएमसी को सैन्य बलों का नेतृत्व करना चाहिए और युद्ध को जीतना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमसी 23 लाख सैन्य कर्मियों वाली दुनिया की सबसे बड़ी चीनी पीएलए की ओवरऑल हाई कमान है। अपना दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद यह दूसरी बार है जब शी ने सैन्य बलों की भूमिका का उल्लेख किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें