राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सैन्य बलों को अपनी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने और युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा। यह जानकारी एक आधिकारिक मीडिया ने दी।
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सेंट्रल कमेटी के महासचिव और सैन्य मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के चेयरमैन शी ने यह टिप्पणी सीएमसी के संयुक्त युद्ध कमान के निरीक्षण के दौरान की।
पढ़ें- चीन के बॉर्डर पर भारत की बड़ी उपलब्धि, बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने शी के हवाले से लिखा, 'युद्ध के लिए तैयार रहने के संबंध में सीएमसी को सैन्य बलों का नेतृत्व करना चाहिए और युद्ध को जीतना चाहिए।
सीएमसी 23 लाख सैन्य कर्मियों वाली दुनिया की सबसे बड़ी चीनी पीएलए की ओवरऑल हाई कमान है। अपना दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद यह दूसरी बार है जब शी ने सैन्य बलों की भूमिका का उल्लेख किया है।