फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम तनाव के बीच चीन सेना ने भारी मात्रा में जंगी हथियारों के साथ किया युद्घ अभ्यास

Mon, 21 Aug 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्किम सेक्टर के डोकलाम क्षेत्र में जारी सैन्य गतिरोध के बीच चीन के सरकारी समाचार पत्र ने कहा कि चीनी सेना की पश्चिमी कमांड ने इलाके में एक और युद्धाभ्यास किया है।
विज्ञापन


इस नये इलाके में तिब्बत, शिन्झियांग, निंग्शिया, किंघाई, सिचुआन और चोंगकिंग प्रांत शामिल हैं। इस दौरान भारत को धमकाने के लिए भारी मात्रा में जंगी हथियारों का उपयोग किया गया, जिसमें विशेष बल, आर्मी एविएशन और सशस्त्र सैनिकों ने भाग लिया। युद्धाभ्यास में चीन ने टैंक, हेलीकाप्टर, लड़ाकू विमानों और मिसाइलों का इस्तेमाल भी किया गया।

चीन की कम्युनिस्ट सरकार के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में टैंकों ने टारगेट पर हमला करने तथा आसमान पर उड़ते जंगी जहाजों पर बम बरसाए।
विज्ञापन


इसका मकसद रात के वक्त जमीन पर युद्ध लड़ने का अभ्यास करना था। अखबार के मुताबिक चीन की सेंट्रल टीवी रिपोर्ट में जो वीडियो फुटेज दिखाए गए, उसमें चीनी सेना (पीएलए) को पहाड़ों पर टैंकों और हेलीकाप्टरों को निशाना बनाकर हमला करते देखा गया है। हालांकि इस रिपोर्ट में युद्धाभ्यास के स्थान का खुलासा न करते हुए सिर्फ यह कहा गया कि वह पठार युद्ध के लिए जमीन तैयार कर रही है।

पढ़ेंः डोकलाम पर चीन को धूल चटाने में सक्षम है भारतीय सेना, नहीं मानें तो युद्ध करने से पीछे नहीं हटेंगे'

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन के ‘लियांहे जाओबाओ’ अखबार ने भी विश्लेषकों के हवाले से कहा है कि पीएलए का युद्धाभ्यास भारत में हमले को निशाना बनाकर किया गया है, क्योंकि भारत और चीन दोनों ही दोकलम इलाके पर पिछले दो माह से अड़े हुए हैं।

इससे पहले जुलाई में भी पीएलए की दो पठारी ब्रिगेडों ने तिब्बती इलाके में लाइव-ड्रिल को अंजाम दिया था। इस युद्धाभ्यास का मकसद चीनी सैन्य टुकड़ियों को अलग-अलग यूनिटों से संयुक्त हमले के लिए सीधे लक्ष्य पर रवाना करना था।
विज्ञापन

अभ्यास में शामिल हुईं पीएलए की 10 से अधिक यूनिट

पीलुल्स लिबरेशन आर्मी चीनी सेना की सबसे बड़ी कमांड है जिसके पास भारतीय सीमा से लगे इलाकों में सुरक्षा की जिम्मेदारी है। चीन के पश्चिमी इलाके से लगी भारतीय सीमा के लिए पीएलए की ‘वेस्टर्न थिएटर कमांड’ ने यह युद्धाभ्यास किया है।

युद्धाभ्यास के लिए पीएलए की 10 से अधिक यूनिटों को तैनात किया गया जिसमें सैनिकों ने टैंकों, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों समेत जंगी हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया। चीन के सरकारी टीवी चैनल पर इस युद्धाभ्यास का 5 मिनट लंबा वीडियो भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें