फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मीडिया: ड्रैगन को निशाना बनाना है मालाबार नौसेना अभ्यास का मकसद

Tue, 27 Dec 2016 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Navy
विज्ञापन
चीनी मीडिया ने दावा किया है कि मालाबार नौसेना अभ्यास का मकसद चीन को निशाना बनाना है। इसमें भारत, अमेरिका और जापान की नौसेना हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि पूर्व एवं दक्षिण चीन सागर में चीन की पनडुब्बी गतिविधियों को निशाना बनाने और एशिया प्रशांत में दोबारा से संतुलन बनाने की अमेरिका की रणनीति का समर्थन करने के इरादे से यह संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।  

भारत और अमेरिका ने 1992 में हिंद महासागर में मालाबार नौसेना अभ्यास की शुरुआत की थी। इसके बाद 2007 में जापान भी इसमें शामिल हो गया, जिसके बाद से यह अभ्यास हिंद महासागर के साथ ही पश्चिम प्रशांत में भी होने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत व जापान के साथ अभ्यास अमेरिका की नीति

Navy
ग्लोबल टाइम्स के अपने लेख में कहा कि अमेरिका अपना दबदबा बनाने और एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भारत और जापान को एक साथ लाया है।

अखबार ने अमेरिका के सातवें बेडे़ के कमांडर वाइस एडमिरल जोसेफ पी ऑकोइन की टिप्पणी का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत, जापान और अमेरिका के बीच अगले चरण का मालाबार नौसेना अभ्यास पनडुब्बी रोधी युद्धक  (एंटी-सबमरीन वारफेयर) पर केंद्रित होगा।

चीनी अखबार का कहना है कि इस संयुक्त नौसेना अभ्यास का मकसद पूर्व चीन सागर क्षेत्र में शांति के लिए खतरा पैदा करना है, ताकि दक्षिण चीन सागर से चीन का ध्यान भटकाया जा सके। जून में तीनों देशों ने सबसे बड़ा संयुक्त अभ्यास किया था। इसमें 11 जलपोत और आठ हजार नौसैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें