फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मीडिया की धमकी- पाक के कहने पर कश्मीर में घुस सकती है 'तीसरे देश' की सेना

Mon, 10 Jul 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के आग्रह पर किसी ‘तीसरे देश’ की सेना भी कश्मीर में घुस सकती है। इसके लिए वही तर्क इस्तेमाल किया जा सकता है जिसे आधार बनाकर भारतीय सेना ने भूटान की ओर से सिक्किम सेक्टर के दोकलम में चीनी सेना को सड़क निर्माण करने से रोका। एक चीनी थिंकटैंक के विश्लेषक ने रविवार को यह बात कही।
विज्ञापन


चाइना वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी में भारतीय अध्ययन केंद्र के निदेशक लांग जिंगचुन ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ में लिखे अपने लेख मे कहा, ‘अगर भारत से भूटान के क्षेत्र को बचाने का आग्रह किया भी जाता है तो यह उसके स्थापित क्षेत्र तक ही सकता है, विवादित क्षेत्र तक नहीं। वरना, भारत के तर्क के हिसाब से अगर पाकिस्तान सरकार अनुरोध करे तो तीसरे देश की सेना भारत नियंत्रित कश्मीर सहित भारत और पाक के बीच के विवादित क्षेत्र में घुस सकती है।’

दोकलम विवाद से बढ़ी तनातनी के बाद चीन के सरकारी मीडिया ने भारत की आलोचना करते हुए कई लेख प्रकाशित किए हैं, लेकिन पहली बार इस संदर्भ में पाकिस्तान और कश्मीर को लाया गया है। सिक्किम सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सेना में तनातनी के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है। भारत ने दोकलम से पीछे हटने से साफ इनकार करते हुए वहां तंबू गाड़कर लंबे समय तक मौजूदगी का साफ संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन

भारतीय विदेश मंत्रालय के 30 जून को जारी बयान का जिक्र करते हुए लेख में कहा गया है, ‘भारतीय सैनिकों ने भूटान की मदद के नाम पर चीन के इलाके में प्रवेश किया, लेकिन घुसपैठ का मकसद भूटान का इस्तेमाल करते हुए भारत की मदद करना है।’

लेख में कहा गया है, लंबे समय से भारत अंतरराष्ट्रीय समानता और दूसरे के अंदरूनी मामलों में दखल न देने की बात करता रहा है, लेकिन वह दक्षिण एशिया में आधिपत्य वाली कूटनीति अपना रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को कम करने जैसा है।

भूटान ट्राइ जंक्शन के पास दोकलम क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी बनी हुई है। चीनी सेना ने इस क्षेत्र में सड़क बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने रुकवा दिया। इस क्षेत्र का भारतीय नाम दोक ला है। भूटान इसे दोकलम कहता है। चीन इसे अपने डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा बताता है। भारत और चीन के बीच जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक की 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा का 220 किलोमीटर लंबा हिस्सा सिक्किम में पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें