फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका संबंधों पर चीन की चुटकी- 'काम कम और बातें ज्यादा हो रहीं'

Sun, 01 Oct 2017 02:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
modi and trump
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एशिया का दौरा करेंगे लेकिन पांच देशों की इस यात्रा के दौरान वह भारत नहीं आएंगे। लेकिन इस बात की संभावना है कि वह मनीला के एशियन समिट में पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।जहां एक तरफ भारत और अमेरिका की नजदीकियां बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ चीनी मीडिया इन संबंधों को मजाक बता रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन में अमेरिकी विदेश मंत्री का खुलासा, US-नॉर्थ कोरिया से सीधे बातचीत के लिए तैयार

ग्लोबल टाइम्स ने भारत-अमेरिका संबंधों पर सवाल उठाये हैं। संपादकीय में लिखा गया है कि रक्षा से जुड़ी समस्याओं को दोनों देश सुलझा कम रहे हैं और शोर ज्यादा मचा रहे हैं।रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के साथ बढ़ती अमेरिका की नजदीकियां भारत को परेशान कर रही हैं।

पढ़ें: चीन मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग के खिलाफ लड़ाई का करेगा समर्थन

इसमें बताया गया कि कैसे भारत अमेरिका के साथ हुए समझौतों से खुश नहीं है और अमेरिका भारत से कभी संतुष्ट नहीं होगा। इस आर्टिकल में बताया गया कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा टेक्नालॉजी, कॉपरेशन के मामलों में कितना विवाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें