फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने फिर धमकाया, डोकलाम पर होश में आ जाए भारत वर्ना युद्ध की उल्टी गिनती शुरू

Wed, 09 Aug 2017 08:49 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
बॉर्डर पर कार्रवाई सुरक्षा पर गंभीर खतरा - फोटो : ScoopWhoop
विज्ञापन
डोकलाम पर भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध चरम पर है, जबकि चीनी मीडिया लगातार युद्ध की धमकियां दे रहा है। चीन सरकार के मुखपत्र ‘चायना डेली’ ने अपने संपादकीय में धमकाते हुए लिखा है कि भारत और चीन के बीच सैन्य संघर्ष की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उसने लिखा कि नई दिल्ली को होश में आ जाना चाहिए और डोकलाम में बहुत देर होने से पहले अपनी सेना को हटा लेना चाहिए।
विज्ञापन

 
चीन सरकार के इस सरकारी अखबार ने अपने संपादकीय के ताजा अंक में भारत के लिए लिखा है कि - ‘वक्त निकलता जा रहा है और यदि भारत जोकलाम से बिना शर्त वह सेना को वापस नहीं बुलाता है तो बाद में वह सिर्फ खुद को ही दोषी ठहराएगा।’ उसने धमकी दी कि - ‘भारत और चीन के बीच संघर्ष की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और घड़ी लगातार चल रही है जबकि अपरिहार्य निष्कर्ष का वक्त निकलता जा रहा है।’

उसने लिखा कि सीमा पर यह गतिरोध अपने सातवें सप्ताह में प्रवेश कर गया है जबकि शांतिपूर्ण समाधान के उपाय भी खत्म हो रहे हैैं। उसने डोकलाम से भारतीय सैनिकों की वापसी न होने पर गंभीर परिणामों की धमकी भी दी।
विज्ञापन

 
इस संपादकीय में लिखा गया है कि भारत ने दोनों देशों को डोकलाम से सेना हटाने का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि यह इलाका भूटान के क्षेत्र में आता है। बीजिंग ने इसे खारिज कर दिया है। अखबार ने कहा कि भारत ने चीन की कड़ी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया है। उसने धमकाया कि - ‘किसी भी अख और कान वाले को हमारा संदेश मिल गया है, लेकिन भारत अभी भी होश में आने को तैयार नहीं है।’ उसने लिखा कि भारत द्वारा चीनी इलाके में सैनिकों की घुसपैठ कराने से हमारी संप्रभुता पर खतरा पैदा किया है। अब गेंद नई दिल्ली के पाले में है कि उसे क्या करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें