फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ चाइना सी में रॉकेट लॉन्चर की तैनाती वियतनाम की बड़ी गलती: चीन मीडिया

Thu, 11 Aug 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
साउथ चाइना सी में चीन की गतिविधियों को निशाना बनाते हुए तैनात किए गए वियतनाम के रॉकेट लॉन्चर की खबर को बिजिंग मीडिया ने बड़ी गलती बताया है। उसने आगाह किया है कि पिछली बार जब दोनों देशों में युद्ध हुआ था तो चीन की जीत हुई थी।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय मीडिया आउटलेट का कहना है कि यदि रायटर्स की रिपोर्ट सही है और वियतनाम ने विवादित साउथ चाइना सी पर रॉकेट लॉन्चर तैनात किए हैं तो यह एक भयानक गलती है। 

ग्लोबल टाइम्स में छपे ऑर्टिकल के मुताबिक, 'यदि वियतनाम ने चीन को टार्गेट करते हुए हथियारों की तैनाती की है तो यह भयानक गलती है। हम आशा करते हैं कि वियतनाम को इतिहास याद होगा और वह इससे कुछ सबक लेगा।'
विज्ञापन


बताते चलें कि एक दिन पहले रायटर्स की रिपोर्ट में  पश्चिमी अधिकारियों को कोट करते हुए कहा गया था, 'वियतनाम द्वारा साउथ चाइना सी पर तैनात किए नए मोबाइल रॉकेट लॉन्चर चीन के रनवे और सैन्य प्रतिष्ठानों को टार्गेट करने में सक्षम हैं।'

अमेरिका ने कहा- उन्हें रिपोर्ट की जानकारी है

फाइल फोटो
रायटर्स की रिपोर्ट छपने के बाद अमेरिका ने कहा, उन्हें रिपोर्ट के बारे में पता है। उसने जोर देकर कहा कि सभी को ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए जिससे विवाद बढ़े। 

वहीं वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रॉकेट लॉन्चर के बारे में दी गई सूचना गलत है। 
विज्ञापन

जानकारों ने बताया अहम कदम

फाइल फोटो
इससे पहले वियतनाम के रक्षा मंत्री जून में इस बात के संकेत दे चुके हैं कि स्प्रैटली द्वीप पर उनके पास रॉकेट लॉन्चर तैनात करने के अधिकार हैं। रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल नग्युयेन ची विन्ह ने मीडिया को बताया था कि आत्मरक्षा और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए वह किसी भी वक्त ऐसा कदम उठा सकते हैं।



जानकारों की मानें तो वर्षों बाद वियतनाम ने बेहद अहम कदम उठाया है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत से चीन के खिलाफ आए फैसले से वियतनाम को बल मिला है। हालात फिलहाल तनावपूर्ण हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें