फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को कोसने से पूरा नहीं होगा भारत का सपना: चीनी मीडिया

Thu, 09 Jun 2016 03:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर - फोटो : Twitter
विज्ञापन
अमेरिका से भारत की बढ़ती नजदीकी और प्रधानमंत्री मोदी के एक के बाद एक यूएस दौरे से चीन की चिंताएं बढ़ गई हैं। चीन के सरकारी अखबार ने बुधवार को कहा कि चीन को ‘रोककर’ या एक पक्ष को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके भारत आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन


हालांकि चीनी मीडिया ने माना कि भारत और अमेरिका के संबंध अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गए हैं। ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में कहा, ‘दो वर्षों में चार बार अमेरिका की यात्रा और राष्ट्रपति ओबामा से सात मुलाकातें कर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के संबंधों को एक अभूतपूर्व स्तर पर ले गए हैं।

दोनों देशों के संबंधों को लेकर गर्मागर्म चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।’ चीनी मीडिया ने आगे कहा, ‘किसी एक पक्ष का समर्थन कर या किसी दूसरे पक्ष के खिलाफ खेमेबंदी करने से भारत आगे नहीं बढ़ेगा। नई दिल्ली एक बहुमुखी कूटनीति की ओर देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ देश को और ज्यादा आश्वस्त होने के लिए प्रोत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर - फोटो : Twitter
अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था बहुपक्षीय होने और संतुलित अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ देश को और ज्यादा आश्वस्त होने के लिए प्रोत्साहित करेगी।’ मोदी के हालिया अमेरिका दौरे के संदर्भ में अखबार ने कहा, ‘कई तरह से चीन के साथ प्रतिद्वंद्विता के बावजूद भारत जानता है कि उसका बड़ा सपना चीन को कोसने या रोकने से पूरा नहीं किया जा सकता।

इसके बजाए उसे अपने हितों के लिए सहयोग बढ़ाने के साथ नई संभावनाएं तलाशनी चाहिए और पारस्परिक भरोसा बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। चीन भारत के लिए प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा एक सहयोगी है। इससे चीन के प्रति भारत की मौलिक समझ बढ़ेगी।’ भारत को उम्मीद है कि पीएम मोदी के हाल के अमेरिका दौरे से कारोबार, सुरक्षा सहयोग, परमाणु मसले समेत कई प्रकार से फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें