फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में जनवरी तक बंद होंगी उत्तर कोरिया की कंपनियां, UN के प्रतिबंधों को लागू करते हुए लिया फैसला

Fri, 29 Sep 2017 07:30 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के मुख्य सहयोगी और बेहतर दोस्त माने जाने वाले चीन ने उसे करारा झटका दिया है। चीन ने देश से उत्तर कोरिया की कंपनियों को जनवरी तक अपना बोरिया बिस्तर समेटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्योंगयांग द्वारा छठे परमाणु परीक्षण के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को लागू करते हुए यह फैसला किया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम में चल रही कंपनियों सहित उत्तर कोरिया की कंपनियों के पास संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पास होने से 120 दिनों का समय है।

ये भी पढ़ें- ट्रंप की धमकी, उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार अमेरिका

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 11 सितंबर को प्रस्ताव पास किया था। चीन द्वारा प्रतिबंधों को लागू करने की पुष्टि करने के बाद यह घोषणा की गई है। इसमें उत्तर कोरिया को रिफाइन पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात को सीमित करना और 1 अक्टूबर से पड़ोसी देश से कपड़ा आयात बंद करना शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिका ने उत्तर कोरिया के 8 बैंकों और 26 अधिकारियों पर लगाया बैन

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया अपना 90 फीसदी व्यापार चीन के साथ करता है। ऐसे में चीन का यह कदम उत्तर कोरिया के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। पिछले कुछ समय से अमेरिका चीन पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी आर्थिक मजबूती का इस्तेमाल कर उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षा पर लगाम लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें